इस्पेक्टर बनने पर लोगों ने दी बधाई

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इस्पेक्टर बनने पर लोगों ने दी बधाई

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत देवरिया के थानाध्यक्ष सरोज कुमार के इस्पेक्टर बनने पर देवरिया के सामाजिक  कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से सम्मानित किया है।  मुहब्बतपुर मुखिया पति गुड्डू पटेल ने उनके कम समय में अच्छे कार्य, सहनशील, कुशल नेतृत्व के साथ कुशल व्यहार की प्रशंसा की।  वही पूर्व मुखिया पति राज किशोर राम ने बताया कि कम समय ही सही अच्छे थानाध्यक्ष के रूप में कार्य किए। 

इस्पेक्टर बनने पर लोगों  ने दी बधाई

सभी के साथ मिलनसार व्यवहार रहा। हर थाने में ऐसे पदाधिकारी हो तो आम जनता को परेशान नहीं होना पडेगा। सुरेश चन्द्र वंशी ने कहा कि  एक अच्छे थानेदार के रूप में इन्हें  जाना जाता है। इस्पेक्टर बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस विदाई समारोह में सुरेश पटेल, मन्टु पटेल, राम अयोध्या पटेल, मुहब्बतपुर पंचायत के उप-संरपच लालदेव साह के साथ अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे। 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code