आओ सब मिलकर गाएँ …देने वोट जरूरी जाएँउम्र अठारह पूरी है….मत देना बहुत जरूरी है
मुजफ्फरपुर। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में गायघाट प्रखंड स्थित बखरी हरिजन टोला वार्ड संख्या 4 एवं मुरौल के शनिचरा स्थान, पिलखी में मतदाता शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोकतंत्र/प्रजातंत्र पर आधारित मतदाता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया।
लोक गायिका अनीता कुमारी ने मतदाता जागरूकता अभियान गीत वोटवा के मिलल अधिकार हो चल भईया मिल के प्रजातंत्र के महापर्व में..... अपना हाथ बढ़ाओ जमाना बदल गया आदि गीतों के माध्यम से मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। मतदाताओं को जागरूक रहने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गांव, अपने शहर तथा अपने आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित किया। ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रह जाए। चंदन कुमार ने कहा कि मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें । हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।
लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि नागरिक मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर सकते हैं। अब देश के किसी भी हिस्से से कोई भी नागरिक दिन के किसी भी समय किसी भी प्रश्न या शिकायत के लिए अंग्रेजी या हिंदी में टॉल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकता है। कॉल करने वाले लोग चुनाव, मतदान की तारीखें, ईपीआईसी, मतदाता सूची, ऑनलाइन पंजीकरण जैसे विषयों पर पूछताछ कर सकते हैं और टोल-फ्री नंबर पर डायल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर खुशबू कुमारी, राहुल कुमार, बलराम कुमार, देवानंद, शिवचंद्र राम, मुकेश राम, राम कुमार, निरसी देवी, हसीबुत खातून, हसीना खातून, संगीता देवी, प्रियंका कुमारी, रंजू देवी, नसरीन खातून, समीमा खातून प्रदीप कुमार, चंदन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए नारा लगाएं।
आओ सब मिलकर गाएँ …देने वोट जरूरी जाएँ
उम्र अठारह पूरी है….मत देना बहुत जरूरी है
प्रजातंत्र से नाता है…..भारत के मतदाता हैं
सत्य और ईमान से…..सरकार बने मतदान से
सबसे बढ़कर दाता है…..भारत के मतदाता है
हम सब कर्तव्य निभाएँगें..सबसे मतदान कराऐंगे
चुनाव आयोग का है आव्हान..सबको करना है मतदान
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ