ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

राहुल श्रीवास्तव इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम के कोच चयनित

बिहार: इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली 5वीं ऐशियन सवात् चैंपियनशिप के लिए राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव, को भारतीय टीम के कोच नियुक्त किया गया। यह कोच के रेश में सभी राज्यों से आगे चल रहे थे। इनके नेतृत्व में साउथ ऐशियन सवात् चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वीयो को धूल चटा कर 19 मेडल भारत के नाम किया था। इस प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ी व बिहार समेत कई राज्यों के पदाधिकारी द्वारा भी इनका नाम चयन के लिए भेजा गया था। इसके बाद राष्ट्रीय सवात् संघ के द्वारा इंडोनेशिया के लिए राहुल श्रीवास्तव को टिकट दे दिया गया। 

राहुल श्रीवास्तव इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम के कोच चयनित

इनका चयन होने से बिहार से भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से 8 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ हैं जिसमें की 4 खिलाड़ी सिर्फ बिहार सें ही है बाकी बंगाल, हिमाचल व हरयाणा तीनों राज्य को मिलाकर 4 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल  है। भारतीय टीम अपने अद्भुत प्रदर्शन के दम पर भारतीय तिरंगा इंडोनेशिया में लहराएंगे । 

राहुल श्रीवास्तव इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम के कोच चयनित

राहुल श्रीवास्तव इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम के कोच चयनित

इनके चयन होने पर राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह विंजरावत, सचिव परमजीत कौर, राज्य सवत् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सुनिल कुमार, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, सदस्य सूरज पंडित, नितेश कुमार, उपासना आनंद, प्रियंका सिंह, सूबेदार चंद्र प्रकाश समेत सभी खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ