मुजफ्फरपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर ने जिले के 13 लोगों को वर्ष में चार बार ब्लडदान करने के लिए सम्मानित किया है। सदर अस्पताल में फूलदेव पटेल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एसबीटीसी के डायरेक्टर ने मेमोटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जितेन्द्र कुमार लाल बिहार राज्य एड्स विभाग ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे बिहार राज्य में 314 लोगों ने वर्ष में चार बार रक्तदान शिविर में रक्तदान किया है। जिसमें 78 लोगों को राज्यस्तरीय पटना में सम्मानित किया गया है। अन्य रक्तदानकर्ता को जिले के ब्लड बैंक में सम्मानित किया जा रहा है। डॉक्टर अजय कुमार ने सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं स्वत्रंत पत्रकार फूलदेव पटेल की सराहना की ।


0 टिप्पणियाँ