Report
Phuldev Patel
मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर द्वारा मुखर्जी सेमीनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरि सभा चौक, मुजफ्फरपुर में हमारे जीवन में वैज्ञानिक आविष्कारों का महत्व तथा पानी बचाओ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्रमशः 43 और 41 छात्रों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दोनों विषयों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में तीन-तीन छात्रों को चयनित किया गया, जिन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री त्रिपुरारि सिंह, विद्यालय के एलएलसी श्री रंधीर कुमार, पैनल अधिवक्ता श्रीमती सोनम कुमारी, श्री नालिम कुमार तथा पीएलवी श्री फूलदेव पटेल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं में सुजीत कुमार, शनि कुमार, सोहन कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, अभिषेक झा, अनिल कुमार, भूषण झा, आरिफ अहमद, इम्तियाज अली, वारिस अहमद एवं रौशन कुमार सहित लगभग 90 छात्र उपस्थित थे।
इस अवसर पर पीएलवी श्री फूलदेव पटेल ने छात्रों को दैनिक जीवन में वैज्ञानिक आविष्कारों के उपयोग के बारे में जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। वहीं पैनल अधिवक्ता श्री नालिम कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान और “जल बचाओ, जीवन बचाओ” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री त्रिपुरारि सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक आविष्कार और नई सोच आज दुनिया को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ मेहनत करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

0 टिप्पणियाँ