ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

संचार माध्यम से पहुंचेगी स्वास्थ्य की जानकारी

 आईईसी-बीसीसी कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को जनसंचार पर मिली जानकारी
दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न आयामों पर की गयी


सीतामढ़ी। 10 फरवरी 

A. Rahman

जिला स्वास्थ्य समिति व सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वाधान में आईसीसी बीसीसी का दो दिवसीय कार्यशाला का आगाज बुधवार को निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. राकेश चंद्र सहाय वर्मा ,  डीएमओ डॉ रविंद्र कुमार यादव डीपीएम आशित रंजन,  केयर डिटीएल मानस कुमार , डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के आरती धार तथा एसपीएम रणविजय कुमार ने किया। 

इस अवसर पर सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ एससीएस वर्मा ने कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संचार को सुदृढ़ करने कि दिशा में आईइसी/बीसीसी की कार्यशाला काफी अहम साबित होगी। उन्होंने बतया किसी भी स्वस्थय कार्यक्रम की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि कार्यक्रम कि जानकारी समुदाय तक किस रूप में पहुँचाई गई है | इसलिए बेहतर स्वास्थ्य संचार की जरूरत अधिक हो जाती है , उन्होने बताया की आईईसी /बीसीसी  के जरिये सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण जानकारी समुदाय तक पहुँचने में मदद मिलेगी | 


वहीं जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारीडॉ रविन्द्र कुमार यादव ने कहा  आईईसी /बीसीसी प्रक्रियाओं को इस तरह से कार्यान्वयन मे लाया जाए जिससे सूचना का बेहतर अदान प्रदान सुनिश्चित हो सके ताकि कार्यक्रम का लाभ समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक आसानी से पहुँच सके। उन्होंने बताया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संचार के विभिन्न प्रकारों के इस्तेमाल कर स्वास्थ्य  कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी से समुदाय को अवगत कराना है ताकि उनका व्यवहार परिवर्तन भी संभव हो सके। उन्होंने कार्यशाला के आयोजन करने के लिए सीफ़ार टीम एक सदस्यों को धन्यवाद भी दिया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों सहित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को आईईसी और बीसीसी के प्रमुख माध्यमों प्रिंट मीडिया, नुक्कड़ नाटकों, आडियो-वीडियो व सोशल मीडिया की जानकारी दी गयी। साथ ही इन माध्यमों के इस्तेमाल से अपने -अपने क्षेत्रों में आम लोगों तक रोग संबंधी सूचनाओं व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी बेहतर तरीके से पहुंचाने संबंधी बातों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के पहले दिन चार विधाओं नुक्कड नाटक, प्रिंट मीडिया, आडियो वीडियो और सोशल मीडिया के आधार पर प्रतिभागियों को चार समूहों में बांट कर इन विधाओं का प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया गया।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के सिविल सर्जन  सिविल सर्जन डॉ. राकेश चंद्र सहाय वर्मा ,  डीएमओ डॉ रविंद्र कुमार यादव, एनसीडीओ डॉ सुनील कुमार सिन्हा, डीपीएम आशित रंजन,  केयर डिटीएल मानस कुमार , डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा सी एफ़ ए आर के एसपीएम रणविजय कुमार , रणजीत कुमार , शुभांजली , अनीसुर्रहमान, ज्योति, नसीम , श्रीकांत , अमित,  विकास, सिद्धांत  आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ