फूलदेव पटेल
कार्यशाला में ग्रामीण युवाओं को इंटरनेट का महत्व, उपयोग, फायदे, इमेल बनाना, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना, ब्लॉगिंग करना, कम्यूटर लैंग्वेज का परिचय, आइटी सेक्टर में कैरियर की संभावनाएं आदि की बेसिक जानकारी दी गई।
गोलवे एडीयू का प्रजोक्ट डीएसएडब्लू के तहत देवरिया थाना अतर्गत चैनपुर स्थित द एपेक्स कोचिंग क्लासेज में दो दिवसीय डिजीटल स्किल अवेरनेस वर्कशॉप का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के प्रोजेक्ट हेड अमृतांज इंदीवर ने की। उन्होंने डिजीटल स्किल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गोलवे के कंसल्टेंट पप्पू कुमार (शिक्षक ) ने ग्रामीण प्रतिभागियों को कार्यशाला में शरीक होने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में सूचना तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण युवाओं को इंटरनेट का महत्व, उपयोग, फायदे, इमेल बनाना, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना, ब्लॉगिंग करना, कम्यूटर लैंग्वेज का परिचय, आइटी सेक्टर में कैरियर की संभावनाएं आदि की बेसिक जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागी लैपटॉप, मोबाइल लेकर कार्यशाला में उपस्थित थे।
जिसके जरिए प्रायोगिक रूप से बताई जा रही तमाम चीजों की जानकारी प्राप्त की। गूगल के प्रोडक्ट-गूगल डॉक्स, गूगल फॉर्म, ब्लॉगर, गूगल ड्राइव, साइट्स आदि की प्रारंभिक जानकारी लेकर उसकी उपयोगिता से अवगत हुए।
कार्यशाला के अंत में अपनी रचनात्मक कहानी, आलेख, कथन, तथ्य, इमेज, आदि के प्रकाशन हेतु एक-एक ब्लॉग वेबसाइट भी बनवाया गया। सभी ने अपने ब्लॉग का नाम और डिस्क्रिपशन तैयार करने के बाद पोस्ट करके काफी उत्साहित थे। इस दौरान संस्थान के क्षेत्रिय निरीक्षक फूलदेव पटेल भी युवाओं को इंटरनेट की उपयोगिता से परिचित कराया। उन्होंने बच्चों को केवल डॉक्टर, इंजीनियर बैंकर्स ही नहीं बल्कि डाटा साइंटिस्ट और आइटी इंजीनियर, वेब डेवलपर्स भी बनने की सलाह दी। धन्यवाद ज्ञापन कंस्लटेंट पप्पू कुमार ने किया।
![]() |
| कार्यशाला के दौरान ब्लॉग्गिंग करने में जुटी |



0 टिप्पणियाँ