ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

छोटी सी परी होती है बेटियां







निशा गढ़िया

कपकोटबागेश्वर

उत्तराखंड


छोटी सी परी होती है बेटियां।

मां बाप की जान होती हैं बेटियां।।

क्यों बोझ समझते हो बेटियों को?

एक बार जीवन देकर देखो बेटियों को।।

बेटियों से कोई गरीब नहीं होता।

बेटियां ही गरीबी से बचाती है।।

घर की लक्ष्मी होती है बेटियां।

छोटी सी जान होती है बेटियां।।

धरती की शान होती है बेटियां।

जीने की वजह होती है बेटियां।।

सच तो यह है दुनिया वालों।

देश की शान होती है बेटियां।।


चरखा फीचर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ