रामलीला गाछी में सेवासदन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामलीला गाछी में सेवासदन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

Report

Phuldeo Patel

मुजफ्फरपुर।  पारु  प्रखंड स्थित  सेवासदन क्लब, रामलीला गाछी के ग्राउंड में वर्ष 2022-2023 सेवासदन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह एवं प्रखण्ड प्रमुख पति विजय पासवान ने किया। पहला मैच विष्णपुर सरैया एवं वैशाली के बीच खेला गया जिसमें टॉस वैशाली की टीम जीत कर पहले गेन्दबाजी की। वहीं, बिष्णपुर सरैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 178 रन की शानदार पारी खेली।  जवाब में वैशाली की टीम ने लक्ष्य को पीछे करते हुए 17.2 गेंदों में सात विकेट के  नुकसान पर 179 रन बनाकर विजयी हुई।  मैन ऑफ द मैच वैशाली टीम के सोनू कुमार को मिला। 

उन्होंने अपने बल्ले से अर्धशतक बनाये। अपने चार ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इस ग्राउंड में लगभग एक हजार दर्शक मौजूद थे। मालूम हो कि टूर्नामेंट आयोजक अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल, सचिव पूर्व संरपच राजकुमार दास ने बताया कि हम सभी ग्रामवासी, पंचायतवासी  के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से इतना बड़ा आयोजन कराते हैं। आज के टूर्नामेंट में बतौर अम्पायर शशि भूषण सिंह  सिंह एवं मैजुद्दीन मंसूरी ने कमान संभाली।  

आयोजन कमिटी के  ज्ञानचंद कुमार, ताजुद्दीन, राजा, प्रमोद पटेल, इजहार अली, ओम प्रकाश निराला, जितेंद्र राय, ऐनुद्दीन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, डॉ  परमेश्वर भक्त (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सेवा सदन), शंभु सिंह, हरेन्द्र सिंह, श्री कांन्त सिंह (पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी), रोहित साव, हेमंत कुमार शिक्षक, उप प्रमुख प्रतिनिधि शंभु ठाकुर, अंकित राज, आदित्य राज, अमित कुमार, चंद्रिका पटेल, मदन पटेल, जोखन पटेल, राम किशन कुमार इत्यादि मैजूद थे। रामलीला गांछी ग्राउंड में सेवासदन क्लब की ओर से फुटबॉल आज से लगभग सौ वर्ष पहले से खेला जाता था ।आज भी जो क्रिकेट टीम के सदस्य है, उनके दादा भी आज जीवित है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code