रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (10 दिसम्बर 2022) अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पट्टी में मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की ओर से 35 छात्राओं एवं 2 छात्रों की महिला सशक्तिकरण व महिला अधिकार पर लिखित परीक्षा ली गई । साथ ही छात्र-छात्राओं ने महिला अधिकार पर भाषण भी दिया। बेहतर लेखन एवं भाषण में प्रथम श्रेणी से नीतू कुमारी, वर्ग नवम को मानवाधिकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता फूलदेव पटेल ने पुरस्कार दिया। द्वितीय श्रेणी प्रियंका कुमारी वर्ग छठी को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पट्टी के शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। तृतीय श्रेणी प्रियाशी कुमारी वर्ग छठी को मध्य विद्यालय शाहपुर पट्टी के शिक्षा समिति के वार्ड अध्यक्ष शिव शंकर साह ने पुरस्कृत किया।
विशेष पुरस्कार के रुप में विद्यालय एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा कापियाँ, जेमेट्री बक्स, और दो कलम दी गई। वहीं टाॅप टेन में दस लड़कियां- बबली कुमारी वर्ग 8, प्रियंका कुमारी वर्ग 8, मुन्नी कुमारी वर्ग 6, नंदनी कुमारी वर्ग 8, सुन्दरी कुमारी वर्ग 9, रीना कुमारी वर्ग 8, सोनालिका मिश्रा वर्ग 9, कंचन कुमारी वर्ग 8, अनिशा कुमारी वर्ग 8 को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पट्टी के प्रधानाध्यापक श्री अवधेश कुमार दास के द्वारा कांपी, दो कलम पुरस्कार के रूप में दिए गए. शेष 24 छात्र-छात्राओं को माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पट्टी के शिक्षक विनय कुमार दास, श्रीप्रकाश कुमार सिंह (मानवाधिकार व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष), अप्पन समाचार की सपना कुमारी एवं वंदना कुमारी, शिक्षिका विभा कुमारी, शिक्षक अमित कुमार, शिक्षक नीतीश कुमार आदि ने पुरस्कार दिया.
इस अवसर पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शाहपुर पट्टी के शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार पर भी ध्यान देना चाहिए । समाज को लड़कियों के प्रति अच्छी सोच रखनी चाहिए। लड़कियों को अपनी रक्षा स्वयं मजबूती से करनी चाहिए।
मानवाधिकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता फूलदेव पटेल ने कहा कि महिला के अधिकार को लेकर लड़कियों को उच्च शिक्षा, आत्मविश्वास, भेदभाव, अच्छी सोच रखना चाहिए। दूसरी ओर ऊंच-नीच, जातिवाद आदि बुराइयों को व्यक्तिगत रूप से दूर करना चाहिए। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। आज देश-विदेश में राजनीतिक सेवा, अच्छी नौकरी, आईएस, आईपीएस, बीपीएससी, जज- वकील, प्रोफेसर, शिक्षक, मीडियाकर्मी आदि के रूप में देश की सेवा के लिए स्थान बनाने में काफी आगेे आ रहे हैं।
वहीं, महिलाओं को घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों तक का दंश झेलना पड़ता है। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार दास ने बच्चों को आत्मरक्षा के लिए शिक्षित और साहसिक होना बहुत जरूरी बताया। इस कार्यक्रम में अप्पन समाचार चैनल की सपना कुमारी ने छात्र- छात्राओं को भाई-बहन की तरह रहने, पढ़ने, अच्छा व्यवहार करने आदि की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक उमेश प्रसाद कुशवाहा, सीमा कुमारी, पिन्टू कुमार सिंह, अनी कुमारी (कराटे प्रशिक्षक), मधु कुमारी, संजना कुमारी, आलोक कुमार, रोहित कुमार, श्वेत कुमारी, बबली कुमारी अंजली कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिंसीस कुमारी, खुशी कुमारी, श्रेया कुमारी, गुंजन कुमारी, सुनिता कुमारी, प्रियांशु कुमारी, झून्नी कुमारी, मौसम कुमारी, नेहा कुमारी, जाग्रति कुमारी, सोनी कुमारी आदि उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन विभा कुमारी ने किया।



0 टिप्पणियाँ