जनहित अभियान की बैठक, शरद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनहित अभियान की बैठक, शरद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। (29 जनवरी)  को सिकन्दरपुर कुण्डल, जिला कार्यालय  में महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक नरेश कुमार साहनी की अध्यक्षता में हुई।जिसमे मुख्य रूप से बिहार सरकार द्वारा जाति जनगणना की सराहना की गई साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लगातार दो वर्षो से जाति जनगणना को टाल-मटोल कर रही हैं जिसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से जनहित अभियान जन-आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। जाति जनगणना के संघर्ष को बिहार में मिली पहली ऐतिहासिक सफलता पर जनहित के सभी क्रांतिकारी साथियों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी गई। साथ ही संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। सभा की शुरआत महामानव मंडल मसीहा शरद यादव जी को पुष्प के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। जाति जनगणना को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा करने को बाध्य करने हेतु सफल जनांदोलन के संकल्प के साथ सभा की समापन की गई।

जनहित अभियान की बैठक, शरद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

मुख्य रूप से सभा में जनहित अभियान के  राष्ट्रीय संयोजक माननीय  श्री राजनारायण जी ,जिला संयोजक नरेश कुमारसहनी, विष्णुदेव यादव, आनंद पटेल, हरिश्चंद्र प्रसाद यादव, हीरा प्रसाद यादव, लोक कलाकार सुनील कुमार, दीपनारायण राय, पंकज कुमार,मोहन कुमार, बालक नाथ सहनी, कमलेश कुमार, आलोक कुमार,अभिषेक कुमार, संजीत यादव चंदन कुमार, ओम प्रकाश यादव, विकास यादव, रामा शंकर राय, लड्डू सहनी, सुरेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, लखेंद्र सहनी, आरसी सहनी ,संतोष सहनी मौजूद थे ।

इस अवसर पर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने "मंडल मसीहा के मिलल सेहरा" गीत के माध्यम से शरद यादव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की। जनहित अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजनारायण राय जी को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले के तस्वीर प्रदान कर "पुरखा पुरनिया" सम्मान से सम्मानित किया गया।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code