मोहम्मद अली
जौहर सिद्दिकी
मुजफ्फरपुर। (23 जनवरी) सेवादार मंच, सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान,जन विकास मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जन विकास मोर्चा कार्यालय, कन्हौली नाका रोड में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह सेवादार मंच के अध्यक्ष साई सेवादार अविनाश कुमार के अध्यक्षता में मनाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में अविनाश सेवादार ने बताया कि महानायक नेताजी सुभाषचंद्र भारत की आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी व महान देशभक्त व गैर-समझौतावादी महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आदमकद प्रतिमा मुजफ्फरपुर में लगाने के लिए मांग की एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जन विकास मोर्चा के राजेश कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आदमकद प्रतिमा मुजफ्फरपुर में बनाने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री भेजने की बात बताई। इस अवसर पर चिराग पोद्दार,उमाशंकर प्रसाद,अरविंद मोदी सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार मुख्य रूप से मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ