रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (23जनवरी) को मुरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दरधा के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। बच्चों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर बनाई गई और उनके जीवन संघर्ष और देश की आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका पर सभी ने विचार व्यक्त किया।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बैजू-कुमार ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी कई बातों की चर्चा की। चर्चा के दौरान एक पुत्र और एक देशभक्त आंदोलनकारी के रुप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी छात्रों के लिए कैसे प्रासंगिक है? इसका उल्लेख करते हुए उनके आईसीएस की परीक्षा पास करने और फिर गांधी जी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम में कैसे शामिल हुए, इन बातों को रेखांकित करते हुए छात्रों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व से सीखने व जीवन में उतारने का अह्वान किया।
शिक्षक राजकिशोर महतो ने भी इस खास अवसर पर अपना उदगार प्रकट करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी की लोकप्रियता कई क्रांतिकारियों से कहीं ज्यादा थी। शिक्षक कृष्ण कुमार भूषण ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस पार्टी में गरम दल के अगुवाई कर रहे थे और अंग्रेजी हुकुमत से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं रहें।
शिक्षक विकास कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी आंदोलन के महानायक थे। उनका सम्पूर्ण जीवन भारतीयों के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षिका मनीषा कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि खुली हवाओं में सांस लेने की आजादी, इन महानायकों की कुर्बानी की बदौलत है। शिक्षिका अर्चना कुमारी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में एक कदम भी बढ़ना, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा शिक्षिका अंजली कुमारी, श्वेता कुमारी, पल्लवी प्रिया, छात्र खुशी कुमारी, शिवम कुमार, आदर्श कुमार, अंकित कुमार, सुप्रिया कुमारी, निधि कुमारी, छोटू कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग कुमार इत्यादि प्रमुख थे। मंच संचालन वर्ग सात की छात्रा रुपम कुमारी ने की।



0 टिप्पणियाँ