ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

रघुनाथपुर पंचायत में मशरूम उत्पादन पर किसान पाठशाला का आयोजन

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड के अन्तर्गत रघुनाथपुर पंचायत में आत्मा कार्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा मशरूम उत्पादन विषय पर किसानों की किसान पाठशाला के तीसरे दिन रघुनाथपुर गाँव में 26 महिलाओं को मास्टर टेक्निकल विक्की कुमार और नीला देवी के के द्वारा कम लागत से ओस्टर  मशरूम की अच्छी खेती कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

रघुनाथपुर पंचायत में मशरूम उत्पादन पर किसान पाठशाला का आयोजन

इस तरह मशरूम की खेती की प्रशिक्षण लेने वाले किसान पाठशाला के महिला साधना देवी, शांति देवी, रंजिता देवी, नीलम देवी, इन सभी को प्रशिक्षण के साथ एक महिला को पांच बैग में एक-एक किलो गेंहू की भूषा से एक बैग में मशरूम बीज 100 ग्राम भर कर बैड तैयार कराया गया। 

इस कार्यक्रम आत्मा के प्रभारी सह एटीएम, बीटीम विक्की कुमार, किसान सलाहकार राकेश कुमार, रंजीत कुमार, के साथ इस कार्यक्रम में किसान पाठशाला के सदस्य आत्मा के साथ समृद्धि महिला खाद्य सुरक्षा समूह के सदस्य भी उपस्थित थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ