ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

अभीर फाउंडेशन ने किया गांव के होनहारों का गांव की मिट्टी पर सम्मान

14 लोगों को अभीर सम्मान 

Report 

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहट्टी गांव में आज अभीर फाउंडेशन के तत्वावधान में सेमिनार सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रखंड के विभिन्न गांव से चयनित 14 सम्मानित लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया गया। जबकि संचालन डॉ. सतीश कुमार साथी ने किया । आगत अतिथियों का स्वागत शिक्षक व समाजसेवी संतोष कुमार ने किया। तत्पश्चात राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयक सेमिनार में फाउंडेशन के संरक्षक ग्रामीण कवि मनोज कुमार झा 'गाफिल' ने युवा प्रतिभाओं को अन्य युवाओं के लिए आदर्श बतलाया। 

अभीर फाउंडेशन ने किया गांव के होनहारों का गांव की मिट्टी पर सम्मान

समारोह का उद्घाटन करते हुए भारत सरकार के नारी ज्योति सम्मान से सम्मानित समाजसेवी डॉ रागनी रानी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महती भूमिका बतलाते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र में हैं उसी क्षेत्र में बेहतर करके राष्ट्र की बेहतर सेवा कर सकते हैं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के प्रति कुलपति डॉ रमेश कुमार ने कहा की युवा किसी परिणाम को बदलने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा उप महापौर डॉ मोनालिसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुमार झा, अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह, सचिव विपुल कुमार, अनामिका कुमारी, डॉ. अभिषेक, कुमारी अर्चना आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गायक सुधीर कुमार ने अभियान गीत गाकर संवेदनात्मक माहौल बनाया।

अभीर फाउंडेशन ने किया गांव के होनहारों का गांव की मिट्टी पर सम्मान

समारोह के दूसरे सत्र में प्रखंड के विभिन्न गांव से चयनित 14 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -

निहारिका - सॉफ्टवेयर इंजीनियर

डॉ. सुभाष कुमार -  चिकित्सक

आराधना -  पंचायत राज पदाo 

निमिषा -  मार्केटिंग ऑफिसर

विनीत रंजन- सहायक प्राध्यापक

विपिन बिहारी सिंह-  अधिवक्ता

संतोष कुमार - शिक्षाविद

उपेंद्र साहनी- मत्स्य पालन

विकास कुमार-( नेट) मेधावी छात्र

राहुल कुमार - रग्बी खिलाड़ी

मस्तान प्रकाश-  कलाकार

डॉ रमेश -प्रति कुलपति भागलपुर

एवं दो विशेष सम्मान

शशिकांत झा सेवानिवृत्त प्राचार्य

रामस्वरूप सिन्हा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति-पत्र, शॉल साहित्य एवं पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया।  समारोह का संचालन शिक्षक व साहित्यकार डॉ. सतीश कुमार 'साथी' ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ