ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

अपनी आदतों में सुधारकर हम नगर की सफाई में कर सकते हैं सहयोग

Phuldeo Patel 

सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग के डॉ सुशांत कुमार ने कहा कि यदि हम में मानवीय गुण और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो जाए तो नगर सुंदर हो सकता है।

मुजफ्फरपुर। नगर विकास में हमारी भूमिका संगोष्ठी श्रृंखला के तहत आज तीसरी संगोष्ठी माड़ीपुर सर्किट हाउस के बगल में श्री विला में आयोजित की गई। संगोष्ठी में उपस्थिति 3 दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने नगर विकास में अपनी भूमिका पर चर्चा की। एसडीओ मधुकर बनवाली ने नगर विकास में व्यक्तिगत स्तर पर सुधार की बात कही। 

अपनी आदतों में सुधार कर हम नगर की सफाई में कर सकते हैं सहयोग

सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग के डॉ सुशांत कुमार ने कहा कि यदि हमें मानवीय गुण और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो जाए तो नगर सुंदर हो सकता है।राघोपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आभा रानी ने कहा कि हम अपनी आदतों में सुधार कर नगर को सुंदर बनाने में मदद कर सकते हैं। साईं एजुकेशन ट्रस्ट की निदेशक डॉ रागिनी रानी ने कहा कि नगर के प्रति हम जिम्मेदार होकर इसे सुंदर बना सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने शहर को सुंदर बनाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किए जा रहे हैं ध्वनि प्रदूषण को रोकने के उपाय बताएं। 

अपनी आदतों में सुधार कर हम नगर की सफाई में कर सकते हैं सहयोग

इसके अलावा विकास अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक मनीष कुमार, धीरज कुमार, नवल किशोर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार,बीबी कॉलेजिएट की शिक्षिका रचना कुमारी, डॉ सुप्रिया सोनी, नूतन पांडे, अनुरंजन कुमार ,अभिषेक कुमार, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, मोहम्मद तनउवर , अमृतांज इंदीवर, सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग के डॉ सुशांत कुमार, खिलाड़ी राहुल कुमार, गौतम प्रकाश, विद्यानंद कुमार, चिकित्सक डॉ विजयेश, समाजसेवी फुलदेव पटेल ,मुकेश कुमार ,डॉ हेम नारायण विश्वकर्मा, राजेश चौधरी ,राम जानकी सिंह आदि ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।

 संगोष्ठी के अंत में प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ