ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

पुलवामा हमले में हुए शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। (14फरवरी) को साई की रसोई टीम की ओर से पुलवामा हमले में हुए शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि जिला यक्ष्मा केंद्र, सदर अस्पताल में दी गई। साई सेवादार अविनाश कुमार ने बताया कि 14 फरवरी एक ऐसी तारीख है जिसकी याद भर से कई आंखें आज भी नम हो जाती है। उन परिवारों के लोग तो कम-से-कम इस तारीख को मरते दम तक नहीं भूल सकते जिन्होंने इस दिन अपने घर के बेटों को खो दिया। सुनील सहाय ने बताया कि जब 2019 में दोपहर के करीब 3.30 बजे. कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के समूह से आंतकियों की 350 किलो विस्फोटक से भरी एक गाड़ी टकराई और एक जोरदार धमाके के साथ मौके पर ही भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

पुलवामा हमले में हुए शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि पुलवामा हमले की संयुक्त राष्ट्र समेत पूरे विश्व ने निंदा की थी।  साथ ही इसे भारत के लिए तीन दशक का सबसे भीषण आतंकी हमला बताया गया था।  इस हमले में शहीद हुए देश के उन वीर सपूतों को तो वापस लाना संभव नहीं है मगर कम से कम हम उन्हें याद कर पुलवामा शहीद हुए सेना के जवानों को नमन करते हैं।  इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद कुमार मोदी,रंजन पटेल, श्याम बाबू सिंह,श्रवण कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश गुप्ता ने दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ