ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

शीतलपुर स्कूल में विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

कल्याणपुर, मोतिहारी । राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में सोमवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी अवध पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक मोo शाहिद हुसैन, मासूम रेजा राही, मुकेश पासवान, अरविंद कुमार ,फिरदौस आरज़ू, अनुपमा पांडे, संगीता कुमारी ने बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। 

शीतलपुर स्कूल में विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर बच्चों के बीच वीर कुंवर सिंह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें वीर कुंवर सिंह के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। तीन राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 80 प्रश्न पूछे गए। सही जवाब के आधार पर 8 छात्रों को चयनित कर उसे मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में वर्ग 5 से निकेश कुमार, वर्ग 6 से शिवम कुमार, वर्ग 7 से पवन कुमार ,अजीत कुमार, सुभाष कुमार ,और मुस्कान कुमारी जबकि वर्ग 9 से सुनीता कुमारी और सुनैना कुमारी विजेता रहे। 

शीतलपुर स्कूल में विजयोत्सव पर वीर कुंवर सिंह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता में स्कोरर का काम शिक्षक मुकेश पासवान ने किया जबकि क्विज मास्टर के रूप में शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने उनकी जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे। अंत में वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को विस्तार पूर्वक बतलाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ सतीश कुमार 'साथी' ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ