बैगलेस सुरक्षित शनिवार के दिन बच्चों ने शादी कार्ड,कार्टून से बनाया लैपटॉप, डस्टबिन जैसे उपयोगी चीज 

कल्याणपुर, मोतिहारी। राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में आज बैगलेस सुरक्षित शनिवार के दिन कबाड़ से जुगाड़ कार्य के तहत अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए शादी के कार्ड, कार्टून, साड़ी का डब्बा, बेकार पड़ी पानी की बोतल जैसे फालतू सामानों से डस्टबिन, लैपटॉप ,हाथ पंखा, हवादार घर, पेन स्टैंड, गुलदस्ता, सजावट सामग्री, सामान ढोने वाला वाहन आदि बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। लगभग 50 से भी अधिक बच्चों ने अपने हाथों से बनाए इस रचनात्मक सामग्री की प्रस्तुति दी एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 

बैगलेस डे को कबाड़ से जुगाड़ के तहत बनाया डस्टबिन व लैपटॉप
बैगलेस डे को कबाड़ से जुगाड़ के तहत बनाया डस्टबिन व लैपटॉप

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने कहा कि यदि बच्चों को अवसर दिया जाए तो वे अपनी क्षमता का विकास कर कुछ भी कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री अरविंद कुमार ,मो० शाहिद हुसैन, मुकेश पासवान, अनीता देवी, प्रिया कुमारी, अनुपम पांडे, संगीता कुमारी, सरिता कुमारी, रचना कुमारी, नजमा खातून, फिरदौस आरजू ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए ऐसे कार्यों से जुड़े रहने की सलाह दी।

बैगलेस डे को कबाड़ से जुगाड़ के तहत बनाया डस्टबिन व लैपटॉप