बिना पानी के दुनिया में नइखे कौनों मोल
काहे जिंदगी के जड़ से मिलकर उखाड़ तानी,"सुन भईया सुन दीदी अमृत बा पानी "
रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर । गुरूवार को मांझी टोला (नरौली) में नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरपुर के द्वारा कैच द रेन परियोजनांतर्गत जल संचयन विषय पर जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया।
लोक गायिका अनिता कुमारी ने जल संचयन पर जागरूकता गीत सुनाते हुए "सुन भईया सुन दीदी अमृत बा पानी' "बटोहिया गीत" समेत जल जागरूकता गीत गाकर वर्षा जल संचयन को लेकर लोगो को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नेहरू युवा केंद्र के चंदन कुमार कैच द रेन अभियान में उपस्थित लोगों को जल संचयन के लिए संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि चाईल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद कुमार ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा जल संचयन के संदेश को नुक्कड़ नाटक द्वारा जन जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए बताया कि नदी, तालाब, नहर, कुआं को बचाने की जरूरत हैं। आज जल बचाएंगे, तभी तो बेहतर कल बना पाएंगे।
इस अवसर पर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, सेना के जवानों एवं पुरखा पुरनिया के नाम से पंचायत स्तर पर 75 पेड़ और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई गई। जल संचयन जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व मुखिया राम पुकार,वार्ड सदस्य एवं नेहरू युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ