ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

शेरपुर में चलाया गया जल संचयन अभियान


मुजफ्फरपुर। रविवार को पासवान टोला शेरपुर में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में "कैच द रेन" परियोजनांतर्गत "जल संचयन" विषय पर जागरूकता अभियान के तहत "नुक्कड़ नाटक" का आयोजन हुआ। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया।सुनील कुमार ने बताया कि जल संचयन के संदेश को नुक्कड़ नाटक द्वारा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से बरसात के पानी को बचाने के साथ साथ नदी, तालाब, नहर,कुआं को बचाने की जरूरत हैं। आज जल बचाएंगे तभी तो बेहतर कल बना पाएंगे।

शेरपुर में चलाया गया जल संचयन अभियान

अंबेडकर युवा क्लब शेरपुर के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देना अच्छी पहल है।

शेरपुर में चलाया गया जल संचयन अभियान

कैच द रेन अभियान में उपस्थित लोगों को जल संचयन के लिए शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों, सेना के जवानों ,एवं पुरखा पुरनिया के नाम पर 75 पेड़ और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, गौतम कुमार, रोहित राज, सुभाष कुमार, सुनीता देवी, रश्मि देवी, जगलाल राम, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार,आदित्य कुमार मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ