मुजफ्फरपुर। गुरुवार को मुन्नी बैंगरी पंचायत,प्रखंड बंदरा में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में "कैच द रेन" परियोजनांतर्गत "जल संचयन" विषय पर जागरूकता अभियान के तहत "नुक्कड़ नाटक" का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में किया गया।
सुनील कुमार ने बताया कि जल संचयन के संदेश को नुक्कड़ नाटक द्वारा जन जागरूकता अभियान के माध्यम से बरसात के पानी को बचाने के साथ साथ नदी, तालाब, नहर, कुआं को बचाने की जरूरत हैं। आज जल बचाएंगे, तभी तो बेहतर कल बना पाएंगे।
अभिनव युवा क्लब मुन्नी बैंगरी के प्रिंस कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कैच द रेन अभियान में उपस्थित लोगों को जल संचयन के लिए शपथ दिलायी । इस अवसर पर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों, सेना के जवानों एवं पुरखा पुरनिया के नाम पर 75 पेड़ और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के प्रबंधक संजय कुमार,वीरेंद्र कुमार,विजय माझी उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ