ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

रास वर्ल्ड में 14वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन

मुज़फ़्फ़रपुर।  (रविवार) को मलीघाट स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 14वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया। आयोजन में  विभिन्न जिलों सें कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को  इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया। 

रास वर्ल्ड में 14वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता-2023 का आयोजन

साथ ही सिनियर वर्ग में कलर बेल्ट श्रेणी में टॉप करने वाली खिलाड़ी स्वीटी कुमारी को गोल्ड मेडल के साथ ब्राउन बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।  वहीं जूनियर वर्ग में नंदनी कुमारी को गोल्ड मेडल के साथ ब्लू बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।  साथ ही सभी कलर बेल्ट में प्रमोशन पाने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर व प्रमाण-पत्र  देकर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव, सेंशाई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंशाई सुनील कुमार, कोच सेंशाई सुरज पंडित व उपासना आनंद के द्वारा सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ