क्या है चरखा?


रवीना रावत
सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय
गरुड़, उत्तराखंड

नारी की पहचान है चरखा।
नारी का जीवन है चरखा।।
हर नारी का सपना चरखा।
नारी का सम्मान है चरखा।।
सबका विश्वास है चरखा।
चरखा ने सबको है बदला।
लोगों की सोच है चरखा।।
घर घर का भविष्य बना चरखा।
जिसने चरखा को है समझा।
जीवन सुखमय उसका बनता।
चरखा का जो करे सम्मान।
तभी बनेगा देश अपना महान।।
चरखा से जुड़ना है हमको।
खुद के सपने बुनना है हमको।।
आओ करें ये वादा खुद से।
सबको ये बताएंगे।
चरखा से जुड़ कर बदलेगा जीवन।
सबको ये समझाएंगे।।
(चरखा फीचर)