ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

बच्चे जाते सुबह सुबह स्कूल

बच्चे जाते सुबह सुबह स्कूल





लीलावती

कक्षा-9वीं,

कपकोट, बागेश्वर
उत्तराखंड


बर्फ से ढकी सड़क पर बच्चे,
स्कूल जाते सुबह-सुबह,
आसमान में कड़कती बिजली,
बच्चे डर के छाता खोलते,
कपड़े पहनते मोटे लगते,
बर्फ से ढके पेड़-पौधे,
सफेद चादर से ढके लगते,
नाक बहती बच्चों की धर धर धर,
जब हवा चलती ज़ोरों की सर सर,
पत्ते भी उड़ते हैं फर फर फर,
छत करती है टप टप टप,
बर्तन करते खटपट खटपट।

चरखा फीचर
---------------------------------------------------------------------------------------------------
बदलते बदलते

हर्षिता दानू
कक्षा-11
गरुड़, बागेश्वर
उत्तराखंड

बच्चे जाते सुबह सुबह स्कूल
दिन से रात बदलते देर नही लगती,
चांद से सूरज बदलते देर नही लगती,
कब घने बादलो से सूरज की किरणें आ जाए,
जिंदगी में बदलते बदलते क्या नही बदला,
लोग बदले, समाज बदला, जज्बात बदले,
जो अपने थे वो पराए लगे, पराए तो पराए रहे,
पर अपने भी रंग बदलने लगे,
हमें पिछे रखा, खुद आगे बढ़ते गए,
बदलते लोग, बदलते जज़्बात, सब बदलते चले गए।।

चरखा फीचर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ