मुजफ्फरपुर, शनिवार: ज्योतिबा फुले मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आमगोला स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ज्योतिराव फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उमेश राय (प्रदेश अध्यक्ष, बीपीएस) ने की। इस अवसर पर डॉ. ललन भगत ने विषय प्रवेश कराते हुए सामाजिक एकता में ज्योतिराव फुले की विचारधारा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता एवं सीनेटर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिबा फुले के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा, डॉ. संतोष सारंग, मो. रजाउल्लाह, डॉ. एम.एन. रजवी, अमन कुमार झा, बैजू कुमार रजक, भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार यादव तथा धीरेंद्र कुमार वीराना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष सारंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकार सुनील कुमार, शिवकुमार राय, दीपक सत्यार्थी, नीरज कुमार, सोनू सरकार एवं मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ