ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Report 

Phuldeo Patel

मुजफ्फरपुर, 31 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सभागार में स्वयंसेवी संस्था जन जागरण के सहयोग से महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा श्रमिक महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद, सुश्री प्रिया जुबरेल एवं अनुज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में पुत्र और पुत्री के जन्म को लेकर भेदभावपूर्ण सोच व्याप्त है। कई परिवारों में पुत्री के जन्म पर निराशा व्यक्त की जाती है, जबकि पुत्र के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है। उन्होंने इस मानसिकता को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सच्ची आधारशिला हैं तथा माता-पिता की सेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने कहा कि सामाजिक समरसता आज विभिन्न कुरीतियों के कारण प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं और लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद लैंगिक भेदभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी अनेक परिवार लड़कों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि लड़कियों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पाते।

महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुश्री प्रिया जुबरेल ने कहा कि लड़कियों और लड़कों के बीच भेदभाव सामाजिक चेतना को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं और लड़कियां अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। जन जागरण संस्था द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के पारू, साहेबगंज, सरैया सहित विभिन्न प्रखंडों में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बाल संरक्षण इकाई, पैनल अधिवक्ता, एलडीसीएस सदस्य तथा पीएलवी सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जन जागरण संस्था के आदित्य गौतम, सुधीर कुमार, रामपाल सिंह, उदय शंकर शर्मा, मो. सफदर अली, डॉ. सुधीर कुमार, बाल संरक्षण गृह अधीक्षक संजीव कुमार, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, डीएलएसए के अमित कुमार, संजीव कुमार, शिवनाथ कुमार, रवि कुमार, अजित कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, पैनल अधिवक्ता कन्हैया कुमार, बाल मुकुंद, पीएलवी अवधेश कुमार, मुना आलम, तौकीद अहमद, दीपक कुमार, कमल किशोर, प्रिया कुमारी, वंदना कुमारी, किरण कुमारी, सोनम कुमारी, माला कुमारी, आरजू कुमारी, प्रीतम कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, यशोदा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ