छात्र-छात्राओं ने निकाली साक्षरता रैली
मुजफ्फरपुर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मंगलवार को झपहां स्थित आरपीएस टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकाली, जो काॅलेज प्रांगण से निकलकर भिखनपुर गांव में सभा में तब्दील हो गई, जहां प्राध्यापकों ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील की।
इस मौके पर आरपीएस ग्रुप ऑफ एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हर घर में शिक्षा का दीपक जलाए बिना गांव-समाज की तकदीर बदलने वाली नहीं है। इसलिए साक्षरता दिवस पर संकल्प लें कि सभी लोग अपने बेटे-बेटियों को अवश्य पढ़ाएंगे, चाहे परेशानियां जितनी भी आए। रैली के दौरान बीएड फर्स्ट व सेकेंड ईयर के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखीं तख्तियां हाथों में लेकर खूब नारे लगाए और साक्षरता व शिक्षा से संबंधित संदेश जैसे - 'शिक्षा का दीप जलाएं, अज्ञानता दूर भगाएं' दिये।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ आफताब आलम, डॉ मोहम्मद सैफ, डॉ अनुपम कुमारी, डॉ एसपी सिंह, प्रो. अजय भास्कर, प्रो. दिव्या कुमारी, प्रो. सोनी कुमारी, प्रो. लक्ष्मीकांत, प्रो. रामाशंकर साह, डॉ संतोष सारंग एवं छात्र रौशन कुमार, ललन कुमार, दीपक कुमार, वंदना कुमारी, निशा कुमारी, संजना कुमारी, हिमांशु कुमार, आदित्य कुमार, काजल कुमारी, अजमत फातिमा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Related Story


0 टिप्पणियाँ