ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

शहरवासियों को भी मिल सकेगा जैविक उत्पाद का स्वाद, नीरोग रहेगी काया

 विकास मेश्राम

जनजाति अंचल में वाग्धारा संस्था द्वारा चलाए जा रहे खाद एवं कीटनाशक मुक्त खेती और चलाये जा  रहे अभियान में बडी सफलता मिली है। अब जनजातीय क्षैत्र में  अधिकांश किसान जैविक उत्पादन की  तरफ बढ रहे है। वाग्धारा संस्था के प्रयासो से बांसवाडा जिले में 314 जैविक किसान समूहों का गठन किया है। 

जिसमें 1600 किसान जुडे हुएए है यह किसान पुरी तरह से जैविक खेती कर रहे है और उनके उत्पाद पुरी तरह से जैविक है जिसमें काली कमोद चावल, चना, मूंग, तुअर, उडद, मटर, कोदरा, बट्टी कुरी, माल इत्यादि समस्त प्रकार के उत्पादो का बाजार अब वाग्धारा संस्था के जैविक रथ के माध्यम से शहरवासियो को सुलभता से उपलब्ध हो पायेगा। 
आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के द्वारा आज इस अनाज रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस मौके पर मंत्री मालवीय जी द्वारा बताया गया कि जनजातीय क्षेत्र में संस्था के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं.  जिसमें आज जैविक उत्पाद भी शहर वासियों को भी सुलभता से घर-घर उपलब्ध हो सकेगा। जिसमें स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा जो हमे अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रखेगा। 
इसमें खाद एवं कीटनाशक दवााइयों को प्रयोग नहीं  किया जाता है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि मुझे भी वाग्धारा संस्था के कार्यो को नजदीकी से मैंने भी देखा है जिसमें इनके  कार्यकर्ताओं द्वारा वास्तव में सच्ची लगन एवं दृढता के साथ में  इस क्षेत्र  में कार्यरत है। इनके द्वारा जो भी कार्यक्रम  चलाये जा रहे है। वह वास्तव में लोगों के लाभकारी है। 
आज जो जैविक रथ तैयार किया गया है वह शहरवासियो के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा पूर्व मे जिला प्रशासन के साथ मिलकर पोषण स्वराज अभियान चलाया जिसमें क्षैत्र के कुपोषित बालक-बालिकाओं को सार्वधिक  लाभ पहुंचा वाग्धारा संस्था सचिव जयेश जोशी द्वारा बताया गया कि संस्था के द्वारा जनजाति क्षेत्र में जैविक खेती को लेकर शुरु से ही कार्यरत है। 
 संस्था का मूल उददेश्य क्षैत्र के किसानो को कम खर्च अत्यधिक आय एवं जैविक उत्पाद कि ओर ले जाना है। संस्था इस और बहुत समय से कार्यरत है। जैविक उत्पादों से लोगों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पडेगा एवं संस्था का मुख्य उददेश्य शहरवासियों को सुलभता से जैविक रथ के माध्यम उत्पाद उपलब्ध करवाना है। 
वाग्धारा संस्था के कृषि विशेषज्ञ पी.एल. पटेल द्वारा समस्त उत्पादों के बारे में विस्तृत बताया गया कि किस प्रकार से हमारे जनजाति किसान भाईयो को अब जैविक उत्पाादों के माध्यम से आय में बढोत्तोरी हुई है । साथ ही किसानो के खेती के खर्च में कमी आई है। कार्यक्रम में महेन्द्रजीत सिह मालविया, जिला प्रमुख रेशम मालविया, पूर्व संसदीय सचिव नाना निनामा, जिला कलेक्टर अकिंत कुमार सिंह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवानी सिह पालीवत, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हीरालाल ताबियार, वाग्धारा के परमेश पाटीदार, नरेश पाटदार, माजिद खान, अंगद पटेल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त  सभी अतिथियों को माजिद खान एवं परमेश पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ