ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

खेत-खलिहान वाले मजदूर से लेकर मंदिर के पुजारी तक हुए लाभान्वित

Vikas meshram

5 फरवरी । 13 दिसम्बर से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय व वाग्धरा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में श्रमिक स्वराज अभियान का शुभारंभ किया गया जिसको दिनांक 13 दिसम्बर श्री अंकित कुमार जिला कलेक्टर महोदय ने हरी झण्डी देकर अभियान के रथ को रवाना किया जो दिनांक 19 जनवरी 2022 तक चला, जिसमें बांसवाडा जिले के घाटोल, कुशलगढ़, सज्जनगढ़, गागाड़तलाई व आनंदपुरी के 202  ग्राम पंचायत पर श्रमिक स्वराज अभियान का आयोजन सफल रहा ।


केंन्द्र सरकार की ओर से ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के लिए ई श्रम कार्ड बनाए गए । इसके तहत मंदिर के पुजारी से लेकर खेत में काम करने वाले मजदूर तक सभी लोगो ने ई श्रम कार्ड बनवाये।  यह श्रमिक कार्ड बनाने के बाद श्रमिकों को दो लाख का बीमा सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा! दरसल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई श्रम कार्ड योजना है। 

पंजीयन के बाद कामगारों को युनिवर्सल अकाउंट नबर वाला ई श्रम कार्ड दिया गया! जो असंगठित क्षेत्र के कामगार सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं यह डेटाबेस असंगठित कामगारों के लिए विशेष योजना बनाने में सरकार की मदत करेगा । इस ई-श्रम कार्ड के साथ श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत दुर्घटना मृत्यु पर दो लाख रूपये और आंशिक दिव्यांगता पर एक लाख रुपए का लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करेगा ।

ऐसे श्रमिक जिनकी आयु 16 से 59 के बीच है । इनमें घर का नौकर -नौकरानी, खाना बनाने वाली बाई, सफाई कर्मी कर्मचारी, गार्ड, रिक्सा चालक, वेडंर, पेटर, वेटर, आपरेटर, खेतवाले मजदूर, मनरेगा मजदूर, अगंणवाडी कार्यकर्ता, सहायिका आशा सहयोगिनी, मंदिर के पुजारी आदि पात्र लोगों ने ई -श्रम कार्ड बनाए ।  जिसमें  27447 श्रमिक के e-shram card बनाये गये इसके  तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर रथ गया और ई-मित्र संचालक के द्वारा ग्रामीणों के निशुल्क ई-श्रम कार्ड बनेंगे । 

अभियान का मुख्य उद्देश्य श्रमिक पहचान कार्ड बनाना, श्रमिकों को उनके हक के लिए जागरूक बनाना है एवं  सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिसमें प्रधानमंत्री श्रम योगी –धन पेंशन योजना (PM-SYM) का लाभ दिलाना, असंगठित कामगारों के लिए सरकार की योजनाओं से जोड़ना यह उद्देश इस अभियान का था ।



 











 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ