ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में बिहार ने चौथे स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

हरिद्वार में 25 से 28 जून तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल व कॉलेज सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप-2022 में  बिहार  कुल 16 पदक के साथ ऑल इंडिया रैंक में  चौथे स्थान पर कब्ज़ा जमाया। जिसमें बिहार के बॉक्सरों  ने 7 स्वर्ण  पदक, 6 रजत पदक व 4 कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रौशन किया। साथ ही  बिहार से गए तकनीकी पदाधिकारी सह मुख्य कोच सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सवात् संघ के अध्यक्ष हंसराज नामसौत के द्वारा अवार्ड ऑफ ऑनर व रितु मेहता को लगातार 5 फाइट जीतने के लिए ऑल इंडिया बेस्ट फाइटर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता को सेंशाई की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्यों  ने संस्था की ओर से शुभकामनाएं  व  बधाइयाँ दी ।  

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में  बिहार ने  चौथे स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

चैम्पियनशिप के विजेता 

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में  बिहार ने  चौथे स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में  बिहार ने  चौथे स्थान पर कब्ज़ा जमाया।


ऑल इंडिया इंटर स्कूल व कॉलेज सवात् चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों की सूची : -


1. आदया, अंडर-11, -21 किग्रा. - काश्य पदक

2. शिवानी, अंडर-11, -30 किग्रा. - स्वर्ण पदक

3. अनुष्का अभिषेक, अंडर-11, -33किग्रा. - रजत पदक

4. रितु मेहता, अंडर -17, -48 किग्रा. - स्वर्ण पदक

5. आशि, अंडर -17, -65किग्रा. - रजत पदक

6. आशा - अंडर -17,  +65किग्रा. - स्वर्ण पदक

7. उपासना आनंद, महिला वर्ग, -48 किग्रा. - काश्य पदक

8. बबली कुमारी, महिला वर्ग, -56 किग्रा. - काश्य पदक

9. गुंजन कर्ण, महिला वर्ग, -65 किग्रा. - स्वर्ण पदक

10. आदित्य कु. पासवान, अंडर -11, -27किग्रा. - ×

11. अद्वित्य अंश, अंडर-11, -36किग्रा. - रजत पदक

12. अनमोल कुमार, अंडर -17, -52 किग्रा. - रजत पदक

13. आदित्य राज, अंडर-17, -56किग्रा. - स्वर्ण पदक

14. केशव कुमार, अंडर -17, -60किग्रा. 

15. रोहित कु. प्रजापति, अंडर-17, -65 किग्रा. - स्वर्ण पदक

16. काशिफ हुशैन, अंडर-17, -70किग्रा. - रजत पदक

17. अर्नव अनमोल, अंडर -17, -75किग्रा. - रजत पदक

18. आदित्य कुमार, पुरुष वर्ग, -56 किग्रा- 

19. हर्ष रंजन, पुरुष वर्ग, -60 किग्रा. - स्वर्ण पदक

सभी विजेता खिलाड़ियों को महंत दामोदर दास व महंत गोविंद दास ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया ।

Report :  शिल्पी  सोनम

सेंशाई की कोषाध्यक्ष




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ