ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण इलाकों में 75वां आज़ादी का अमृत महोत्सव की झलकियां

रिपोर्ट 

फूलदेव  पटेल 

पारु, मुज़। 

मुज़फ़्फ़रपुर। 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में अमृत महोत्सव बड़े  धूमधाम से मनाया गया।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत  हर चौक-चौराहे से लेकर हर घर, हर वार्ड तक तिरंगामय हो गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि गांव के हर गलियों में बच्चे, बुजुर्ग, नवजवान में गजब उत्साह देखने को मिला। वन्दे  मातरम के जय घोष के साथ ग्रामीण इलाकों में आज़ादी  के बाद पहला अवसर था कि  सभी लोग राष्ट्रीय प्रेम से ओत-प्रोत दिखे। 

 जिला आयकर विभाग की ओर  से  अमृत महोत्सव  मनाया गया।  इस मौके पर विभाग के सभी अधिकारियों ने देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे  होने के अवसर पर निष्ठा, ईमानदारी, एवं विकसित देश बनाने में अपनी भागीदारी  व् कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया।  विभाग के अधिकारी  श्याम कुमार,  संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रदीप वर्मा,  सुनील कुमार डालमिया, जितेंद्र राय आदि उपस्थित थे!

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

गली, मुहल्ले  से लेकर चौक-चौराहे तक तिरंगा से आज़ादी का अमृत महोत्सव पारु, साहेबगंज, सरैया आदि प्रखंड के लोगों ने गली, मुहल्ले  से लेकर चौक-चौराहे तक तिरंगा से आज़ादी का अमृत महोत्सव मानाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा।  ग्राम पंचायत के पंच, जन वितरण प्रणाली, नलजल, ग्राम पंचायत के मुखिया, ग्राम पंचायत के संरपच आंगनबाड़ी केद्र से लेकर आम आदमी भी अमृत महोत्सव  में बढ-चढ कर देशप्रेम का परिचय दिया । इस उत्सव में विद्यालय सरकारी हो प्रावेईट, सस्था सरकारी हो या प्राईवेट सभी जगह तिरंगामय ही तिरंगामय दिखाई दे रहा था।  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुस्सेपुर के बच्चों में देश की भावना कूट-कूट कर भरी दिखाई दे रही थी । इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नुक्कड़ नाटक, आदि की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को सराबोर कर दिया।  विद्यालय के  के प्रधानाध्यापक श्री उमा शंकर सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफलता जीवन की वह एक कड़ी है, जो लगातार आगे बढने की प्रेरणा देती रहती है।  वहीं,  हुस्सेपुर के पूर्व संरपच राम निवास सहनी ने कहा कि बच्चों को मन लगा कर पढने एवं सच्चाई के साथ एक ईमानदार व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करना चाहिए।  

इस अमृत महत्सव में शिक्षक श्री अभय सिंह, मनोज सिंह, संगीता कुमारी, नवीन  कुमार, सुबोध कुमार इत्यादि के साथ अन्य ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।  जन वितरण प्रणाली बिक्रेता मो. ऐनेद्दीन के दरवाजे पर अमृत महोत्सव मनाया गया।  इस अवसर पर ग्रामीण धर्मनाथ भगत ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होकर रहने की नसीहत दी।  केदार प्रसाद ने कहा कि देश में बढ़ रही आरजकता को दूर करने की जरुरत है। तिरंगे की आन, बान, शान को बनाये रखने के लिए  भारतीयों  को एक रहने की बात कही। इस मौके पर  ग्रामीण श्री सुरेंद्र  पटेल, सुरेश रजक, राजा के अतिरिक्त अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।  

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

पारू, चांद केवारी के ए आई एम कोचिंग सेंटर एवं चिल्ड्रेन एकेडमी में अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रगान, निबंध लेखन, कविता आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गई।   इस प्रतियोगिता में सत्तर छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री राज किशोर राम, श्री राम प्रवेश राय, सरफराज आलम, नाग नंदन, शिक्षिका सध्या कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रिया कुमारी, एवं रवि कुमार के अलावा अभिभावक अनिल कुमार, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह जलदेव राय अविनाश कुमार के साथ मुख्य अतिथि फूलदेव पटेल मानवाधिकार एवं पर्यावरण कार्यकता जिनके द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। पंचायत के उत्क्रमित मध्य विधालय चांद केवारी दक्षिण, में अमृत महत्सव मनाया गया।  

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बलराम साह, केदार प्रसाद,  वशिष्ठ साह, ओम प्रकाश साह, शंकर राय (पूर्व प्रधानाध्यापक असम, डिब्रूगढ़),  श्री जवाहर राय, वार्ड सदस्य सलीम मियां,  के साथ सभी ने अपने अपने सबोधन में देश के प्रति एकता बनाने एवं सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया। विद्यालय  के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सहनी, शिक्षक उपेन्द्र पटेल, ओम प्रकाश निराला, पंकज कुमार, शिक्षिका उषा कुमारी, अर्चना कुमारी, रिंकू कुमारी, अवधेश कुमार, रवींद्र कुमार के अलावा छात्र आदित्य मंगलम, अरनव प्रकाश, सरफराज आलम, अनीशा सिंह, आसमीन खातून, नंदनी कुमारी अंगूरी  खातून, मुन्नी कुमारी आदि को कॉपी और कलम पुरस्कार के रूप में दिया गया।  इस तरह से सभी दफ्तर में अमृत महोत्सव  मनाया गया।  

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवरिया में अमृत महोत्सव पर क्विज, भाषण, नृत्य कला, राष्ट्र गान,  प्रतियोगिता दूसरी तरफ ग्राम पंचायत राज मुहब्बत पुर के मुखिया  नीलू कुमारी, ने अमृत महोत्सव  मनाया। अपने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।  इन के सहयोग में पूर्व जिला पार्षद  मदन प्रसाद, संतलाल साह,  लाल देव साह, राम नाथ जी,  शिव पूजन बैठा,  बिनोद यादव, हरेन्द्र पासवान,  दशरथ राम के साथ अन्य ग्रामीण ने इस अमृत महोत्सव  में भाग लिया। सभी ने तिरंगे के सामने देश में एकता भाईचारा, आपसी भाईचारा बढाने के लिए संकल्प लिया।  इसी के साथ बिहार सरकार के स्तर प्रखण्ड स्तर पर सरकारी विद्यालय एवं प्राईवेट विधालय के छात्र-छात्राओं को उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवरिया के प्रागंण में अमृत महोत्सव के अवसर पर क्विज , भाषण, नृत्य कला राष्ट्र गान,  प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहेबगंज के विधायक  राजू कुमार सिंह एवं  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ओम राजपूत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

विधायक ने सदभाव, देशप्रेम, आपसी भाईचारा कायम रखने की बात कही :राजू कुमार सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदभाव, देश प्रेम आपसी भाईचारा क़ायम रखने के लिए सभी को वचनबद्ध रहना चाहिए। वही,  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने  कहा कि आजादी के पचहत्तर वर्ष के पूरे होने पर तीन दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक, ग्रामीण जानता, समाज सेवी एवं इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नृत्य में प्रथम श्रेणी अनुष्का सिंह, दूसरे स्थान पर  मुजा उत्क्रमित मध्य विद्यालय  की छात्रा प्रीति  कुमारी, तीसरे  स्थान पर कस्तूरबा  की छात्रा श्वेता कुमारी, प्रगति श्रीवास्तव, लक्ष्य कश्यप हुए। 

इस मौके पर शिक्षक विनोद कुमार, सेफली अग्रवाल, किरण कुमारी,, मनोज कुमार,. मुन्ना पासवान, राजीव रंजन नवग्रह नरायण सिंह, कुमारी अंजु, आरती शाण्डिल्य, हरि शंकर प्रसाद, संतोष कुमार, विनय कुमार, लाल बहादुर कुमार,, जेता कुमार, संजय किशोर, सुमित कुमार, हेमंत कुमार, तनवीर आलम, रघुनाथ राय कन्हाई सिंह, नीरज  सिंह, खुशबू कुमारी, खुशबू कुमारी, अजीत कुमार, सोनी कुमारी, अशोक कुमार, अभय कुमार, प्रमोद कुमार, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, पंकज कुमार, आरती कुमारी, हलीमुद्दीन, रविन्द्र कुमार, संजीव आंनद, नाजीर हुसैन संतोष कुमार, एवं निशा कुमारी के साथ अन्य ग्रामीण एवं प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

 

ग्रामीण इलाकों में 75वां स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की झलकियां

 उच्च विद्यालय धरफरी के प्रागंण में अमृत महोत्सव मना 

इधर, उच्च विद्यालय धरफरी के प्रागंण में अमृत महोत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान दिलाने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए।   एकता और अखंडता बनाए  रखने के लिए कृतसंकल्पित होना आवश्यक है।  देशवासियों को भाईचारा क़ायम रखना चाहिए।  इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिक्षक  समरजीत कुमार, संजय भगत, मनीष कुमार, गौरव कुमार, रेणु  कुमारी, इन्द्रजीत बैठा, विजय मिश्रा, निशांत कुमार, विकास रंजन, लौकेश रंजन, एवं सुमेश्वर मिश्रा के साथ विधालय के छात्र-छात्राओं उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ