ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

अकेले उन रास्तों में वह सहम सी गई थी


मंजू धपोला

कपकोटबागेश्वर

उत्तराखंड

अकेले उन रास्तों में वह सहम सी गई थी


अकेले उन रास्तों में वह सहम सी गई थी।

वह चार थे और बेचारी अकेली खड़ी थी।।

बेदर्द है जमाना सुना था उसने।

लग रहा था वह बेदर्दी देखने वाली थी।।

कोमल से हाथो को कस के पकड़ा था उन जालिमों ने।

और वो बस दर्द से वह चीख रही थी रो रही थी।।

शर्म का पर्दा उठ रहा था।

और वो बेबस किसी के इंतजार में पड़ी थी।।

दुपट्टा फाड़कर मर्दानी दिखा रहे थेवह कुछ बेदर्द लोग।

हद पार उन्होंने कीदुनिया उन्हें बेशर्म बता रही थी।।

निर्दोष हूं मैंनिर्दोष हूं मैं बस यही चिल्ला रही थी।

गिर रही थी और फिर खुद संभल रही थी।

तमाशा देख रहे थे कुछ लोग इस खौफनाक मंजर का।

और वो बेबस अकेली ज़माने को देख रही थी।।


चरखा फीचर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ