ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

गगरी

  


अंजली गोस्वामी

चोरसौगरुड़

बागेश्वरउत्तराखंड

पानी क्या हैक्या है उसकी जाति?

पूछ गगरी से शीतल जल कैसे कर पाती?

गगरी हूंमिट्टी पानी से बन जाती।

कुंभकार का पसीना मेहनत रंग लाती।

जल कर आती मैं अवगुणों को मार पाती।

हर प्यासे को शीतल जल ही पिलाती।।

है ज्ञान का मंदिर जहांजाति कैसे बन जाती?

हुआ मुझसेअपराध कैसे हुआ?

शरीर छोड़ आत्मा चली जाती।

समझो धर्म की जातिजात की जाति।

ये इंसान नहीं बन पाती।

छोड़ दो धर्म जातिगगरी हमें यह समझाती।

प्रजापति कुंभकार की क्या है जाति?

गगरी करती पुकारउसको जाति में मत तोलो।

वो बिना जाति की मिट्टी बिन जाति का पानी।

लगी मेहनत कुंभकार कीगगरी हूं बन जाती।

अवगुणों के आवी में जलती।

तब जा कर सबको शीतल जल पिलाती।।

चरखा फीचर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ