ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

ई-किसान भवन में आत्मा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट

फूलदेव पटेल

मुजफ्फरपुर।  कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मुजफ्फरपुर के सौजन्य से पारू प्रखंड के ई-किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता माननीय प्रमुख मधुमाला कुमारी ने की। किसान गोष्ठी में वैज्ञानिक कुलदीप पांडेय ने किसानो को जलवायु अनुकूल खेती, जल जीवन हरियाली, बागवानी प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कृषि, आत्मा और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी पदाधिकरियो द्वारा दी गई।   

ई-किसान भवन में आत्मा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित


प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री ओम राजपूत ने किसानों को अपने खेतों में फसल के अवशेष जलाये जाने  के नुकसान से अवगत कराया। पराली  या फसल के अवशेष जलाने  से आक्सीजन की मात्रा खत्म हो जाती  है व  चारों तरफ कार्बनडाइऑक्साइड भर जाता है।  पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।  पशुपालन एवं टीकाकरण कराने एवं मौसम जनित रोग से निपटने का उपाय सुझाया।  ठंडा, गर्मी एवं वर्षा में मवेशियों का पूरा ख्याल रखना चाहिए। 

ई-किसान भवन में आत्मा की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित

इस अवसर पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा के द्वारा गठित अम्बेडकर किसान क्लब के सुरेन्द्र कुमार, शम्भू भगत, किसान परमानंद साह, चन्द्रशेखर भगत, अशोक सिहं, म़जू देवी, तशबुन परवीन, अमर भगत चन्देश्वर सिहं, सुमन कुमार, सपना कुमारी, के अलावा अन्य किसानों मौजूद थे। 

इस कार्यक्रम में माननीय उपप्रमुख रीता देवी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सरैया कुलदीप पांडेय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक (आत्मा ) विक्की कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकरी नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार प्रखंड लेखापाल, समन्वयक रविशंकर, राकेश कुमार, राजीव रंजन, उदय प्रताप गुप्ता, कार्यपालक सहायक विकास कुमार, किसान सलाहकार पंकज कुमार, हीराभास्कर आदि शामिल हुए। अंत में  धन्यवाद ज्ञापन आत्मा के ए टी एम विक्की कुमार ने किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ