सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट में धरफरी विजयी

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट में धरफरी विजयी

फूलदेव पटेल 

बिहार, मुजफ्फरपुर। ( बुधवार) जिले के पारु प्रखण्ड अंतर्गत चांदकेवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवा सदन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सेवासदन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवा लीग मैच मनोहर छपडा बनाम धरफरी के बीच खेला गया।  टॉस मनोहर छपडा ने जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बीस ओवर में दस विकेट गंवाकर मात्र 82 रन ही बना सका। जवाब  में उतरी धरफरी की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के  नुकसान पर 83 रन बनाकर 6 विकेट से विजयी हुई । 

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट में धरफरी विजयी

मैन ऑफ द मैच धरफरी टीम के तेजतर्रार खिलाड़ी हेमंत कुमार को सेवासदन क्रिकेट क्लब टीम के अध्यक्ष उपेन्द्र पटेल ने प्रमाण-पत्र,  ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं,  नकद राशि , दिवाल घड़ी, मेडल इत्यादि रोहित साव, इजहार अली, रौशन सिंह, संजीव कुमार सिंह, सचिव पूर्व संरपच राजकुमार दास, समिति प्रतिनिधि ताजुद्दीन ने देकर पुरस्कृत किया। 

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट में धरफरी विजयी

इस कार्यक्रम में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ऐनुद्दीन, सुरेन्द्र पटेल, बालेन्द्र पासवान, शशि भूषण सिंह, प्रमोद पटेल, उपेन्द्र दास (वार्ड सदस्य ) उपस्थित थे। इस मैच में स्कोरिंग इजहार अली, राजा (डीलर) , राजा मंसूरी, नसीम मंसूरी, जय प्रकाश कुमार  आदि ने किया।  मैच में एम्पायर के रूप में शशि भूषण सिंह एवं राजन सिंह ने कमान संभाली। 

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट में धरफरी विजयी


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code