ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

महिला सशक्तीकरण पर भाषण व लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Report

Phuldeo Patel

मुजफ्फरपुर। 13 दिसम्बर 2022 को साहेबगंज प्रखंड के हुस्सेपुर दोबंन्धा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच महिला सशक्तिकरण पर भाषण व लेखन प्रतियोगिता कराईं गई। इस प्रतियोगिता में बीस छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अक्सर महिलाओं एवं लडकियों के साथ घटित होने वाली घटना प्रमुख विषय था। इस प्रतियोगिता में स्विटी कुमारी वर्ग नवम की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वीटी अपने साथ घटित घटना पर बच्चों को ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह ने बच्चों को कैसे आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को बताया कि विद्यालय एवं विद्यालय के बाहर लैंगिक भेदभाव हो, तो चुपी ठीक नहीं होती। ऐसे लड़कों को समझना चाहिए।  शिक्षक सही मार्ग दर्शन देंगे । सहायक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को हर दृष्टि से शिक्षित करना जरूरी होता है। 

इस कार्यक्रम में खुशी कुमारी वर्ग 8 को दूसरे श्रेणी एवं दिपीका कुमारी वर्ग 8 की तीसरी श्रेणी प्राप्त की, इन तीनों प्रतिभागियों को काॅपी और कलम पुरस्कार के रूप में दिए गए. वहीं अन्य 17 लड़कियों को एक कापी और एक कलम के रूप में पुरस्कार दिया गया। 

इस मौके पर वेद प्रकाश (शिक्षक), अभय कुमार, सरवन कुमार, संजय सहनी के साथ छात्र अविनाश कुमार, शलेश कुमार, रंजन कुमार, प्रकाश सहनी, विवेक कुमार, छात्राओं में राजनी कुमारी, अर्चना कुमारी, रानी कुमारी, छोटी कुमारी, सध्या कुमारी, चूलबुल कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, निशा कुमारी, पल्विवी कुमारी, शालनी कुमारी, दीपी का कुमारी, मुस्कान कुमारी खुशी कुमारी, सिमरन कुमारी, दिव्या कुमारी, शिप्ता कुमारी, दिपू कुमारी के साथ अन्य छात्र- छात्राएं रसोइया उपस्थित थे।




यह कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानवाधिकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता के द्वारा संचालित किया जा रहा है। धन्यवाद ज्ञान के बाद  कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ