ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

'भ्रूण हत्या-मानवता पर कलंक' विषय पर सेमिनार

50 बेटियों को किया जाएगा सम्मानित 

मुजफ्फरपुर । अभीर फाउंडेशन के बैनर तले श्री कृष्ण जुबली विधि महाविद्यालय गन्निपुर में रविवार 18 दिसंबर को 'भ्रूण हत्या मानवता पर कलंक' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है । इस सेमिनार के प्रथम सत्र में संवाद और दूसरे सत्र में 50 बेटियों को मंच द्वारा सम्मानित किया जाए । 

'भ्रूण हत्या-मानवता पर कलंक' विषय पर सेमिनार

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री नवीन कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ,एसडीएम पश्चिमी बृजेश कुमार ,सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ,श्री कृष्ण जुबली विधि महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार एवं उप प्राचार्य ब्रजमोहन आजाद ,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र, फाउंडेशन के संरक्षक व ग्रामीण कवि मनोज कुमार झा गाफिल एवं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे ।

फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान अभीर सम्मान 2022 शहर के चयनित चिकित्सकों ,शिक्षाविद एवं समाजसेवी को प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन की जिम्मेदारी डॉ सतीश कुमार साथी को दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ