तंरग खेल प्रतियोगिता में मुशहरी प्रथम व मोतीपुर द्वितीय स्थान पर

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तंरग खेल प्रतियोगिता में मुशहरी प्रथम व मोतीपुर द्वितीय स्थान पर

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

बिहार, मुजफ्फरपुर।  ( गुरुवार)जिले के मोतीपुर प्रखण्ड के अन्तर्गत राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल को बढावा देने के लिए लड़का-लड़कियों को तंरग खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न प्रकार के  खेल- कबड्डी, रस्सी कूद,  दौड़, पेन्टिंग आदि के जरिये बच्चों की  जिज्ञासा, रचनात्मकता, कलात्मकता, शैक्षिक कुशलता को  बढ़ाने का काम कर रहा है।  

तंरग खेल प्रतियोगिता में मुशहरी प्रथम व मोतीपुर द्वितीय स्थान पर

आज शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम प्रखण्ड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता पूर्वी मुशहरी प्रखण्ड टीम से पश्चिमी मोतीपुर प्रखण्ड की टीम के बीच आयोजित हुई। जिसमें मुशहरी प्रखण्ड की टीम प्रथम स्थान प्राप्त की। दूसरे स्थान पर मोतीपुर प्रखण्ड की टीम रही।   

तंरग खेल प्रतियोगिता में मुशहरी प्रथम व मोतीपुर द्वितीय स्थान पर

मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा को देखकर जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाता है, जो राज्यस्तरीय स्तर पर फुटबॉल खेलते हैं।  इसमें मोतीपुर प्रखण्ड के रा. कृ. एसपी एकेडमी, हरदी हाई स्कूल की तरफ से फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अंसार उल्लाह, इमरान, महफूज, अनस राजा, फरहान, नीरज  कुमार, कामरन, साहिल, आर्यन कुमार, वाकिफ, अरसद अली, अकाश कुमार उपाध्याय, आयुष राजा ने भाग लिया।  इन सभी बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय  के प्रधानाध्यापक विक्रम कुमार ने नेत्तृत्व किया। 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code