ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन साहेबगंज टीम विजयी

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। पारू प्रखंड अंतर्गत रामलीला गाछी ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैच मुजफ्फरपुर बनाम साहेबगंज के बीच खेला गया।  टॉस  जीत के बाद साहेबगंज की टीम ने बॉलिंग शुरू की ।  बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने बीस ओवर में आलआउट होकर 84 रन ही बना सकी। उसके  जवाब  में साहेबगंज की टीम ने एक विकेट खोकर 85 रन सात ओवर में बना लिया।  साहेबगंज टीम 9 विकेट से विजयी हुई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रवि सिंह को पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मो. ऐनुद्दीन (डीलर ) के द्वारा  प्रमाण पत्र दिया गया। 

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन साहेबगंज टीम विजयी

वहीं, नगद पुरस्कार पूर्व सरपंच राजकुमार दास ने दिया। पुरस्कार में घड़ी व मेडल अरविंद पटेल ने दिया।  इस मैच में के अंपायर की भूमिका में उपेन्द्र पटेल एवं शशि भूषण सिंह थे।  मैच शुरू होने से पहले देवरिया थाना अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कार स्वरुप कॉपी और कलम दिया। इस तरह से दर्शकों का अभिनंदन दोनों टीम के खिलाड़ियों  द्वारा किया गया।  

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन साहेबगंज टीम विजयी

मैच में उपस्थित ज्ञानचंद कुमार, ओम प्रकाश निराला, समिति ताजुद्दीन, सैफुद्दीन, राजा, राजन कुमार (आर्मी), सेवा सदन क्रिकेट टीम के कप्तान वहाब अली, मैजुद्दीन, प्रमोद पटेल, सुरेन्द्र कुमार, रफीक, तौवदीर, मुर्तजा, समीप, नसीम अंसारी, प्रमोद कुमार, दिवाकर प्रसाद आदि  ग्रामीण व दर्शक सैकड़ों  की संख्या में मौजूद थे। 

सेवासदन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन साहेबगंज टीम विजयी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ