रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
बिहार, मुजफ्फरपुर। मुशहरी प्रखण्ड के अन्तर्गत हरखू चौधरी टोला कन्हौली विष्णुदत्त में लोक नायिका सरला श्रीवास के द्वारा जन-पत्रकारिता संवाद अभियान चलाया गया व लोगों को जागरूक किया गया। इस जागरुकता अभियान में लोक कलाकार सुनील कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं पुरुषों को सशक्त करने के लिए जन-पत्रकारिता क्रांतिकारी परिवर्तन का माध्यम है। जैसा कि किसी को वोटर कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड बनाने एवं उसमें नाम जोडने को लेकर मोबाइलवाणी कार्यक्रम के जरिए जानकर अपना आसानी से किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आज लोगों को आसानी से फोन के द्वारा दूर-दराज़ इलाकों में छोटी-छोटी समस्याओं को समाधान किया जा रहा है। इसमें साई सेवादार अविनाश कुमार ने लोगों को बताया कि मोबाईलवाणी से आज बहुत-सी जानकारी आसानी से मिल रही है।
आज का मौसम कैसा रहेगा ? कहाँ- कहाँ क्या होगा ? होने वाली है गर्मी ? ठंडी, वर्षा, तूफ़ान, भूकंप आदि की जानकारी मोबाईलवाणी से ही मिलती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंसत ठाकूर, रोहित कुमार, अनिल कुमार ठाकूर, संजू मांझी, विरला देवी, मुन्नी देवी, शोभा देवी, पूनम देवी, गीता देवी, मीनू देवी, उर्मिला देवी, अनुराधा देवी, बद्री ठाकूर, एवं विष्णु ठाकूर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता लोक कलाकार सुनील कुमार ने किया वहीं सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


0 टिप्पणियाँ