ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

बिहार आइडियल संगीत प्रतियोगिता सीजन-14 का होगा आयोजन

Report 

Phuldev Patel 

प्रतियोगिता का ऑनलाइन ऑडिशन 14 जनवरी से 27 जनवरी 2023 तक लिया जाएगा 

मुजफ्फरपुर। बिहार आइडियल संगीत प्रतियोगिता सीजन-14 का महेशजी-गणेशजी के बैनर तले 14  से 27 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन ऑडिशन लिया जायेगा।  जिसमें प्रतिभागी अपने घर से ही व्हाट्सएप के द्वारा ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।  वहीं 28 जनवरी  को डीएवी स्कूल,खबरा, मुजफ्फरपुर  में ऑफलाइन ऑडिशन का आयोजन होगा।

बिहार आइडियल संगीत प्रतियोगिता सीजन-14 का होगा आयोजन

ज्ञात हो कि संगीत महल रिकॉर्डिंग स्टूडियो,पक्की सराय चौक मुजफ्फरपुर में महेशजी-गणेशजी के बैनर तले बिहार में 2007 से निरंतर आयोजित हो रहा है।  बिहार आइडियल संगीत प्रतियोगिता सीजन - 14 के आयोजन हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुआ। इस संबंध में बिहार आइडियल के मैनेजर पंकज धीर ने बताया कि गाने के साथ-साथ बच्चों की डांस के क्षेत्र में विशेष रूचि को देखते हुए इस बार भी गाने के साथ डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 

गाने के क्षेत्र में सभी उम्र के प्रतिभागी एवं डांस के क्षेत्र में केवल 16 साल तक के प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। संगीतप्रेमियो को इस बार भी गीत और नृत्य का महा मुकाबला देखने को मिलेगा। यह प्रतियोगिता केवल एकल ही आयोजित होगा, ग्रुप मान्य नहीं होंगें।

Also Read 

संगीत महल के निदेशक दीप कुमार चौधरी ने कहा की प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे राज्य के प्रतिभाशाली कलाकार संगीत के क्षेत्र में बड़े-बड़े शहरों में जाकर अपना एवं अपने राज्य,जिले, व गांव का नाम रौशन कर सकें। साथ ही साथ संस्था की यह कोशिश है कि बिहार में छिपी हुई संगीत की अनमोल प्रतिभाओं को निखार कर संगीत प्रतियोगिता के द्वारा सामने लाया जाए ताकि स्थानीय प्रतिभा को भी संगीत के बड़े मंच पर अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिल सके।

बिहार आइडियल संगीत प्रतियोगिता सीजन-14 का होगा आयोजन

ज्ञातव्य हो कि आइडियल परिवार विगत 15 वर्षों से भारतीय सभ्यता संस्कृति,साफ-सुथरे लोक संगीत,पुराने सदाबहार व कर्णप्रिय संगीत के परंपरा को समाज में निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का कार्य करता आ रहा है।प्रतियोगिता के ऑडिशन,सेमीफाइनल,ग्रैंड फिनाले राउंड में निर्णायक मंडल की भूमिका में संगीत जगत दिग्गज कलाकारों को शामिल किया जाएगा।

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों के बीच संगीत व डांस प्रशिक्षण कराने के बाद फाइनल राउंड का आयोजन मार्च महीने में किया जाएगा और विजेता जोड़ी को नकद 11000/ रुपए, एक हिंदी वीडियो एल्बम में गाने व अभिनय का मौका, मेडल,सर्टिफिकेट, मोमेंटो, व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर बिहार आइडियल संस्था के गोपाल फलक,गायक बिपिन,डॉक्टर राजू नैयर,प्रो० जयनंदन सहनी,मो० कलीमुद्दीन,राकेश पटेल,अभ्युदय शरण,अविनाश कुमार,रंजन ओझा,गीता श्री,सपना कुमारी,गरिमा,संतोष विद्यार्थी,अमित राज,इत्यादि मौजूद लोक कलाकार सुनील कुमार, साई सेवादार अविनाश कुमार थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ