चिराग पोद्दार
मुजफ्फरपुर। (22 जनवरी ) को सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा मालीघाट में युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय के अध्यक्षता में "साहित्य संवाद" का आयोजन किया गया। संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रचनात्मकता को बढ़ावा देने का कार्य करती रहती है। सुनील कुमार प्रिय जनवादी लेखक संघ के दसवाँ राष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर में केन्द्रीय परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गए थे। डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया गए।
पत्रकार- साहित्यकार- बुद्धिजीवी मंच पारू द्वारा सम्मानित सुनील कुमार प्रिय भारतीय दलित साहित्य अकादमी बिहार के द्वारा प्रदेश संगठन प्रभारी बनाए गए । प्रगतिशील सांस्कृतिक मंच के पूर्व केन्द्रीय संयुक्त सचिव सुनील कुमार प्रिय जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में चार बार भाग लिए ।भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में दो बार भाग लिए।
बज्जिका प्रबंध काव्य 'अमर शहीद झलकारीबाई' नई दिल्ली से प्रकाशित हुई। 'क्रांति के पढ़ाई' (भोजपुरी)पुस्तिका प्रकाशित हुई। परफेक्ट सॉल्यूशन के सचिव अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि मुजफ्फरपुर को साहित्य कला सांस्कृतिक के लिए देश देखता रहता हैं। संस्थान के संरक्षक कांता देवी ने बताया कि बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ मुजफ्फरपुर के जिला संयोजक सुनील प्रिय मुजफ्फरपुर के युवा साहित्य रत्न हैं।सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष ने बताया कि सुनील कुमार प्रिय की प्रथम रचना पहली बार परचम के "जुगनू" पत्रिका में 'मिट्टी का दीप जलाओ' कविता प्रकाशित हुई। साहित्य संवाद के अवसर पर युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय ने बताया कि नुक्कड़ नाटक संग्रह 'मकड़जाल' पुस्तक का लोकार्पण स्थान-RPS पब्लिक स्कूल रामदयालु (मुजफ्फरपुर) दिनांक-5 फरवरी 2023 को लोकार्पण किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक संग्रह 'मकड़जाल' पुस्तक समय प्रकाशन नई दिल्ली से प्रकाशित हुई हैं। साहित्य संवाद में युवा साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय को "युवा साहित्य रत्न सम्मान" अंगवस्त्र,सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


0 टिप्पणियाँ