मोहम्मद अली
जौहर सिद्दिकी
मुज़फ़्फ़रपुर। (22 जनवरी) को खादी भंडार चौक पर नागरिक अधिकार सभा का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता देव कुमार की अध्यक्षता में किया गया। नागरिक अधिकार सभा का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आनंद पटेल ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता को गोलबंद होकर लोकतांत्रिक अधिकारों के कमजोर करने वाली ताकतों को शिकस्त देने एवं एकजुटता का परिचय देने के लिए संगठित होने की जरूरत है।
सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की ओर से समाजसेवी आनंद पटेल जी को संस्था के संरक्षक एवं जन विकास मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार,सेवादार मंच के साई सेवादार अविनाश कुमार,पूर्व मेयर प्रत्याशी राकेश कुमार साहू द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे सत्र में नागरिक सुविधाओं एवं 46,47,48,49 वार्ड के समस्याओं का समाधान के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर देव कुमार ने बताया कि 46,47,48,49 वार्ड के लोग के समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड निर्माण समिति हमेशा प्रयासरत रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मेयर प्रत्याशी राकेश कुमार साहू, कैलाश पासवान, अनिल कुमार ठाकुर, रूपेश पटेल, डॉक्टर दिलीप कुमार,चंदेश्वर राम,कैलाश पासवान ,भोला साह मौजद थे। मोहम्मद फिरोजदेव ,देव कुमार जनविकास मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार,समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद ऊर्फ बब्लू,रवि कुमार,रमेश पटेल,भूषण कुमार पटेल,चंद्रशेखर कुमार,हरिचंद्र पासवान,आनंद पासवान,योगेंद्र महतो,साहित्यकार सुनील कुमार प्रिय ने सभा को संबोधित किया।
वही, नागरिक अधिकार सभा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुए समाजसेवी आनंद पटेल को सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी,सचिव अदिति ठाकुर,सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज कुमार,सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार,संरक्षक कांता देवी, लोक गायिका अनिता कुमारी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।


0 टिप्पणियाँ