ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुई महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉ मोनालिसा

मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी

मुजफ्फरपुर। (बुधवार) को महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा स्वागत समारोह के अवसर पर नगर भवन में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे । महापौर निर्मला साहू , उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा ने अपनी आगामी योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान निगम के अधिकांश वार्ड पार्षद मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद 20 जनवरी को महापौर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के नाम को घोषणा कर सकती हैं।

सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुई महापौर निर्मला साहू उप महापौर डॉ मोनालिसा

महापौर निर्मला साहू , उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा स्वागत समारोह के अवसर पर नगर भवन परिसर में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार द्वारा शिष्टाचार मुलाकात कर क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। 

सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुई महापौर निर्मला साहू उप महापौर डॉ मोनालिसा

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद,पूर्व उप महापौर विवेक कुमार, वार्ड 42 की पार्षद अर्चना पंडित,मोहम्मद इकबाल,डॉक्टर नवीन कुमार,विजय झा,सीमा झा, साई सेवादार अविनाश कुमार,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के संजय कुमार,समाजसेवी इस्तियाक जी ,फूल बाबू आदि मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ