ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

साईं की रसोई में जरूरतमंदों एवं साईं भक्तों के बीच भोजन का वितरण

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल  

मुजफ्फरपुर। (26जनवरी ) गुरुवार को 74 वीं  गणतंत्र दिवस के मौके पर सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में  "साईं की रसोई" में जरूरतमंदों एवं साई भक्तों के बीच भोजन का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष सह पूर्व जल सैनिक मनोज कुमार सिंह के पुत्र की दहेज रहित सफलतम शादी उपरांत यह आयोजन रखा गया था। ताकि कोई भी व्यक्ति रात को भूखा न सो जाए। मुख्य अतिथि राजेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष जन विकास मोर्चा द्वारा जिला यक्ष्मा केंद्र,सदर अस्पताल,मुजफ्फरपुर में हरेक जरूरतमंद लोगों के लिए साई की रसोई में नि:शुल्क भोजन कराया गया।

साईं की रसोई में जरूरतमंदों एवं साईं भक्तों के बीच भोजन का वितरण

साई की रसोई के संयोजक प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन साढ़े सात से साढ़े आठ तक गरीब बेसहारा व्यक्ति को भोजन कराया जाता हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार, साई सेवादार अविनाश कुमार,समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद उर्फ बब्लू, इंजीनियर नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

साईं की रसोई में जरूरतमंदों एवं साईं भक्तों के बीच भोजन का वितरण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ