ए ही माटी के महात्मा गांधी
राष्ट्रपिता के मिलल सेहरा,अंगूठी के नगीना हुए ए ही माटी के सुभाष चंद्र बोस ..नेता जी के मिलल सेहरा
राष्ट्रपिता के मिलल सेहरा,अंगूठी के नगीना हुए ए ही माटी के सुभाष चंद्र बोस ..नेता जी के मिलल सेहरा
रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुज़फ़्फ़रपुर। (26 जनवरी ) गुरुवार को सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा अमन चिल्ड्रेन स्कूल मालीघाट में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर पुरखा पुरनिया को गीतों के माध्यम से याद करते हुए संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने 'हमार देशवा अंगूठी के नगीना' गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए 'ए ही माटी के महात्मा गांधी राष्ट्रपिता के मिलल सेहरा अंगूठी के नगीना हुए ए ही माटी के सुभाष चंद्र बोस ..नेता जी के मिलल सेहरा "पुरखा पुरनिया" गीत के माध्यम से आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देशभक्त को याद किया गया।
परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि संस्कृति,आचार – विचार और इतिहास का सही बोध कराने एवं बच्चों तथा युवाओं के बीच आत्मिक विकास के लिए “पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम” अमन चिल्ड्रेन स्कूल मालीघाट में नियमित रूप से चलाया जा रहा हैं। मुख्य अतिथि वार्ड संख्या 42 की पार्षद अर्चना पंडित ने बताया हमारे पुरखों के संघर्ष,त्याग,समर्पण और बलिदान से हासिल भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को अशेष शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय की शिक्षको सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता एवं पत्रकार नरेश कुमार ने महापर्व के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी,सचिव अदिति ठाकुर,अधिवक्ता प्रवीण कुमार,युवा समाजसेवी शशि भूषण पंडित,अशोक कुमार,भाजपा युवा नेता राकेश पटेल,रंजन कुमार ओझा,सुधीर ठाकुर अंशिका,शिवम,दुर्गा, कन्हैया मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबीता ठाकुर ने दी।


0 टिप्पणियाँ