रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
बिहार, मुजफ्फरपुर। (सोमवार) मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। खासकर दियारा क्षेत्र के गंडक और नारायणी नदी किनारे रहने वाले लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। झोपड़ी में रहने वालों के लिए ठंड जानलेवा हो गई है। आदमी से साथ माल मवेशी को काफी परेशानी हो रही है। फतेहाबाद से लेकर धरफरी, सोहांसा, सोहांसी, पंचरुखिया, साहेबगंज क्षेत्र के अधिकांश गांव कड़ाके की ठंड से बेहाल है।
अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी अलाव (आग) की व्यवस्था सरकार या प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है। साहेबगंज एवं पारु प्रखण्ड के प्रतिनिधि से बात करने पर सरकारी आदेश का इन्तजार करने की बात बताते रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आम जनता को सिर्फ वोट के लिए ही जाना-पहचान जाता है। मवेशी चराने वाले जोगी राय सोहांसा ने बताया कि ठंडी के साथ ठंडी हवा के डर से हम लोग अपने मवेशी को चराने दियारा में नहीं ले जाते हैं।
वहीं, पारु अंचल पदाधिकारी ने बताया कि हम आज ही प्रभार लिए हैं। पूर्व में सरैया के सीओ साहब के प्रभार में था। हमें आज कुछ लोगों के द्वारा शिकायत भी मिली है कि कहीं अलाव नहीं जलाई जा रही हैं। तुरंत प्रशासन मुआयना करके अपने स्तर पर व्यवस्था करेगी।
स्थानीय मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान: मुजफ्फरपुर दिनांक: 09 जनवरी, 2023
पिछले 24 घंटे का मौसम डेटा
- अधिकतम तापमान (oC) (09/01/23 को रिकॉर्ड किया गया) 14.0
- सामान्य से प्रस्थान (oC) -7
- न्यूनतम तापमान (oC) (09/01/23 को रिकॉर्ड किया गया) 7.7
- सामान्य से प्रस्थान (ओसी) -2
- 24 घंटे वर्षा (मिमी) (0830 बजे आईएसटी से रिकॉर्ड की गई
- कल से आज के 0830 बजे तक) शून्य
- 0830 बजे सापेक्षिक आर्द्रता (%) 97
- 1730 बजे सापेक्ष आर्द्रता (%) (09/01/23 को दर्ज की गई) 90
- आज का सूर्यास्त (IST) 17:14
- कल का सूर्योदय (IST) 06:37
- चंद्रास्त (आईएसटी) 09:08
- चंद्रोदय (IST) 19:18
7 दिन का पूर्वानुमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम तापमान मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों तक कोल्ड डे रहेगा। लगातार 15 जनवरी तक ठंड से निजात मिलने के आसार कम दिख रहे हैं। एहतयात के तौर बच्चे, बुजुर्ग, जानवर को ठंड से बचाय रखने के लिए अपने स्तर पर अलाव की व्यवस्था जरूर करें। जान है तो जहान है।

0 टिप्पणियाँ