ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

देवरिया में डॉक्टर लाल पैथ ने नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया

रिपोर्ट 

अमृत राज 

बिहार, मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत देवरिया पुरानी बाजार में डॉक्टर लाल पैथ ने नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। आयोजन में लगभग 60 मरीजों के  ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर, ह्रदय रोग, कोलोस्ट्रोल आदि की जांच हुई। पंजीयन शुल्क मात्र 10 रुपये में नि:शुल्क जांच प्रत्येक माह में दो दिन की जाती है। 

देवरिया में डॉक्टर लाल पैथ ने नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया

इस लैब की शुरुआत 13 जून 2022 में की गई थी। तब से लेकर अभी तक छह वार शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित कर रही है।  लाल पैथ लैब में कम-से-कम पैसे में भी जांच की जाती है। लैब टेक्नीशियन मणिभूषण कुमार सिंह ने बताया कि जब-जब आदेश दिया जाता है तब हमलोग नि:शुल्क शिविर का आयोजन करते हैं।  आज के शिविर में जाँच सुरेन्द्र कुमार, अमीर साह, फूलदेव पटेल  व अन्य लोग शामिल थे। डाटा आपरेटर रितिक रौशन कुमार ने बताया कि अभी तक जिस की भी जांच हुई है वो लोग संतुष्ट रहते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ