नुक्कड़ नाटक चेतना के धरातल पर आमजनता को एकजुट करके एक बेहतर मानवीय समाज के निर्माण की भूमिका में दिशा देने का प्रयास करता है।
समाज सुधार अभियान का संदेश देगी रोहुआ गांव की बेटियां
रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। बालश्रम,कन्या विवाह और देहज प्रथा जैसी कुरीति को खत्म करने को लेकर किलकारी बाल केंद्र रोहुआ में नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। किलकारी बाल केंद्र की समन्वयक आरती कुमारी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार की बात को आम लोगों तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम हैं।नाट्य प्रशिक्षक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक आमजनता के लिए उसी की भाषा में, उसी की समस्याओं को आधार बनाकर तैयारी कराई जा रही हैं ।
नुक्कड़ नाटक चेतना के धरातल पर आमजनता को एक जुट करके एक बेहतर मानवीय समाज के निर्माण की भूमिका में दिशा देने का प्रयास करता है। साधारण जन-समुदाय को शिक्षित करने में नुक्कड़ नाटक की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्त्री-सशक्तीकरण तथा सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत हुई। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुप्रथाओं को सबके सामने लाने का बेहतर तरीका हैं। किलकारी बाल केंद्र रोहुआ में शिक्षा के साथ-साथ उनके हुनर की पहचान कर उसे निखारने के लिए "स्ट्रीट थियेटर वर्कशॉप" का संचालन किलकारी बाल केंद्र रोहुआ द्वारा किया जा रहा हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किलकारी बाल केंद्र में समय समय पर अलग अलग विधा का प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया जाता हैं। सृजनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण में नाट्य कला सर्वश्रेष्ठ कला हैं।
"स्ट्रीट थियेटर वर्कशॉप "में सुनील कुमार प्रिय की बहुचर्चित नुक्कड़ नाटक संग्रह "मकड़जाल" को बच्चों ने पढ़ा।इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरजीत कुमार,चंदेश्वरी देवी,मोहन जी,लोक कलाकार सुनील कुमार,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के संजय कुमार, शिवानी राज,कुमारी जिया,स्वेता कुमारी,आस्था कुमारी ,कुमारी रिया, पुष्पा कुमारी,रिया राज,रोहन कुमार ,शिव कुमार भूमिका में नजर आए।


0 टिप्पणियाँ